कांकेर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर के मुजगाहन क्षेत्र से पकड़ा गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने कांकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, कृष्ण कांत वघाड़े (32), निवासी वार्ड नं. 56, दल्ली राजहरा, जिला बालोद ने 20 सितंबर 2025 को पीड़िता को कांकेर बुलाया था। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उनकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर, कांकेर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण कांत वघाड़े को 7 दिसंबर को जिला रायपुर के मुजगाहन से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


