भास्कर न्यूज |लुधियाना शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। थाना सदर पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता को शक है कि जवाहर नगर कैंप निवासी रितेश वर्मा उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में भी थाना सदर की पुलिस ने एक अन्य नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी काम पर गई थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता को संदेह है कि गाजियाबाद निवासी अक्ष्य कुमार उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फ ुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और लड़कियों की तलाश की जा रही है।


