भास्कर न्यूज | जशपुरनगर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित युवती ने 2 जुलाई को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2023 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान रामजीत राम से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। रामजीत ने उसे प्रेम का इजहार किया था और शादी का वादा किया। 24 अप्रैल को पीड़िता एक रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। उसी दौरान रामजीत वहां पहुंचा। सुनसान जगह में ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता गर्भवती हुई तो रामजीत ने शादी से इनकार कर दिया। मामला महिला से जुड़ा अपराध होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से लिया। तत्काल धारा 376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के के बाद पुलिस ने आरोपी रामजीत राम (21) को गिरफ्तार किया।


