सिंगरौली के देवसर थाना क्षेत्र के धनहा गांव में शुक्रवार को एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर आकर उससे शादी के लिए सहमति नहीं देती, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस घटना के बाद टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद युवक 5 घंटे बाद टावर से नीचे उतर गया। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक सूचना मिलने पर जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। टावर पर चढ़े युवक की पहचान रवि कुशवाहा के रूप में हुई। वह धनहा गांव निवासी दादू लाल कुशवाहा का बेटा और गंगा कुशवाहा का पौत्र है। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज है युवक स्थानीय लोगों के मुताबिक, रवि का एक युवती से प्रेम संबंध है। परिजनों द्वारा युवती की शादी कहीं और तय किए जाने से वह नाराज था। इसी नाराजगी के चलते युवक ने आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। वह लगातार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करता रहा। प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा युवक नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही थी। युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ था। उसका कहना है कि प्रेमिका के शादी के लिए सहमत होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। यदि कोई पुलिसकर्मी ऊपर चढ़ने का प्रयास करता है, तो युवक नीचे कूदने की धमकी दे रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित बचाने के लिए कोशिश कर रही है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। 6 घंटे बाद शादी के आश्वासन पर नीचे उतरा
युवक 6 घंटे बाद इस आश्वासन पर टावर से नीचे उतर आया है कि वह बालिग है और उसे लड़की भी बालिग है तो थाने में एक आवेदन देकर के शादी करने की बात की जा सकती है। इसके बाद फोन पर उसके कुछ साथियों ने बात की और युवक नीचे उतर आया है।


