शादी के एक साल बाद किया सुसाइड:पीहर में फंदे पर झूली विवाहिता, SDM कर रहे जांच

पाली में एक 20 साल की विवाहिता ने पीहर में फंदा लगाकर जान ने दी। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की और मामले की जांच एसडीएम सुमेरपुर कर रहे है। पुलिस के अनुसार पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जाखा नगर निवासी हंसाराम मीणा की 20 साल की बेटी वर्षा पत्नी शिवाराम मीणा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और मृतका की बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई। मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्षा की करीब एक साल पहले बिठूड़ा पीरान गांव निवसी शिवाराम मीणा से शादी हुई थी। पिछले कुछ माह से वर्षा जाखानगर अपने पीहर में ही थी। हमेशा की तरह मंगलवार रात को सभी सो गए। बुधवार सुबह उठकर देखा तो वर्षा का शव फंदे पर झूल रहा था। वर्षा की शादी को अभी सात साल भी नहीं हुए थे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *