शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता की मौत:भाई बोला- पति समेत ससुराल पक्ष ने हत्या की; मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमॉर्टम

बाड़मेर में शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में टांके में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना नागाणा थाने के बाटाडू गांव की है। सोमवार को पीहर पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाड़मेर गादान निवासी दिलीपसिंह पुत्र द्वारक सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। बताया कि बहन कविता की शादी 30 नवंबर 2025 को चौखला निवासी जसवंतसिह पुत्र गोविंदसिंह के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। शिवरात्रि से एक दिन पहले ससुराल गई थी। तब उसने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट करने की बात कही थी। तब पति जसवंतसिह से बात करके गांव के प्रमुख लोगों से बातचीत कर समझाइश की थी। चाचा चुतरसिंह के पास गेमरसिंह का फोन आया कि बाड़मेर हॉस्पिटल बुलाया गया। वहां पर कविता की मौत हो चुकी थी। पीहर पक्ष को संदेह है कि उसके साथ ससुराल वालों ने मर्डर किया है। नागाणा थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच महिला सेल डीएसपी अरविंद जागिड़ की ओर से की जा रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *