प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा रविवार देर शाम पवित्र खंडेलवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने उदयपुर शहर की पिछोला झील किनारे बने फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में शादी की रस्में निभाईं। हिंदु रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए। कई मेहमानों-रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोपहर से शुरू हुई विवाह की रस्में देर शाम तक चलीं। दूल्हे ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी। वहीं, दुल्हन अग्रता लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवारजनों ने साथ में डिनर किया। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की लाइव परफोर्मेंस हुई। जिसमें मेहमानों ने नाचते हुए जमकर आनंद लिया। कैलाश खेर ने ‘क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है.., ‘ओ मां मेरी मां.. और ‘तेरी दिवानी.. जैसे सॉन्ग गाकर हर किसी का दिल जीत लिया। देर रात तक यह आयोजन चलता रहा। सोमवार को सुबह से सभी मेहमानों के लौटने का क्रम जारी है। 3 दिन तक चले फंक्शन, 250 मेहमान शामिल हुए
होटल लीला पैलेस में 28 फरवरी से 2 मार्च तक शादी के फंक्शन हुए। जिसमें में पहले दिन हल्दी, मेहंदी और दूसरे दिन ग्रांड डिनर पार्टी हुई। जिसमें बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की लाइव परफोर्मेंस खास रही। इसमें कुमार विश्वास सहित उनकी बेटी अग्रता और दामाद पवित्र ने डांस किया। शादी में करीब 250 मेहमान शामिल हुए। मार्केटिंग कंपनी में डायरेक्टर हैं अग्रता
कुमार विश्वास की बेटी अग्रता गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ी हैं। उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर ऑफ आट्र्स किया है। अग्रता डिजिटल खिड़की नाम की कंपनी में डायरेक्टर हैं। यह एक मार्केटिंग एजेंसी है। वहीं पवित्र एक बिजनेस फैमिली से हैं।


