शादी में आए युवक की बोकारो में डूबकर मौत:खदान में नहाने के लिए उतरा था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बोकारो जिले के सातनपुर क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। अमृतसर से शादी समारोह में आए 21 वर्षीय सौरभ नाथ तिवारी की खदान में डूबने से मौत हो गई। सेक्टर-12 थाना के एएसआई गुरुचरण के अनुसार, गुरुवार को सौरभ अपने एक दोस्त के साथ आदर्श कोऑपरेटिव कॉलोनी से पहाड़ घूमने निकला था। दोनों सातनपुर स्थित एक पुरानी पत्थर खदान तक पहुंचे। खदान में पानी भरा हुआ था। दोनों नहाने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान सौरभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसका दोस्त मदद के लिए वास्तु विहार-5 की ओर भागा। कड़ी मशक्कत के बाद सौरभ का शव बरामद किया गया स्थानीय लोग और गोताखोर रातभर खोजते रहे। करीब 30-40 फीट गहरी खदान में उन्हें सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सौरभ का शव बरामद किया गया। सौरभ मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाला था। वर्तमान में वह अमृतसर में रह रहा था। वह सातनपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *