शादी में आए UP के इंजीनियर की मिली लाश:बारात में डांस के दौरान अचानक गायब हुए थे; दूसरे दिन कुएं में मिला शव

गढ़वा में गुरुवार की सुबह बारात में आए यूपी के एक इंजीनियर की लाश कुएं से मिली है। वह अपने दोस्तों के साथ ओबरा (यूपी) से सीधे गढ़वा आए थे। घटना बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित मर्चवार गांव की है। मृतक की पहचान सोनभद्र जिले के ओबरा में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत विकास विश्वकर्मा (32) के रूप में की गई। वो अंबिकापुर, गांधीनगर निवासी रामाशीष विश्वकर्मा के बेटे थे। भाई के दोस्त की बारात में आए थे विकास अपने भाई के दोस्त की बारात आए थे। वो डंडई प्रखंड के महूडंड गांव के कैलाश ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर के सिंहपुर मर्चवार गांव में प्रमोद ठाकुर के यहां हो रही शादी में गए थे। दोस्त ने फोन किया पर कॉल नहीं लगा ग्रामीणों के अनुसार, विकास विश्वकर्मा अपने दोस्तों के साथ बारात में डांस कर रहे थे। इसी क्रम में वह मध्य रात्रि में अचानक गायब हो गए। कुछ देर बाद विकास के नहीं मिलने पर दोस्तों ने उन्हें फोन किया, पर कॉल नहीं लगा। सुबह कुएं में शव उपलाता मिला इसके बारे में विकास के परिजनों को सूचना दी गई। इस घटना के बारे में बंशीधर नगर पुलिस को भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह विकास का शव नाथ भोग आटा मिल के बगल के कुआं में उपलाता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर प्रशासन मौके स्थल पर पहुंच कर विकास का शव कुएं से बाहर निकलवाया और मामले की जानकारी ली। मौके पर बंशीधर नगर डीएसपी सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *