शादी में खाना बनाने गए युवक पर जानलेवा हमला:कोडरमा में 4 लोगों ने की चाकूबाजी, शरीर पर 12 वार; खाने को लेकर हुआ था विवाद

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तिलैया बस्ती में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए 26 वर्षीय युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान अजय दास के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की रात की है। अजय दास शादी समारोह में खाना बनाने गया था। वहां राजा भुइयां, सन्नी रविदास, रंजीत भुइयां और सुनील रविदास से खाने को लेकर उसका विवाद हो गया। हालांकि, यह मामला वहीं सुलझ गया। दो लोगों ने ईंट से और दो ने चाकू से वार किए समारोह खत्म होने के बाद जब अजय घर लौट रहा था, तब रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे इन चारों ने उस पर हमला कर दिया। दो लोगों ने ईंट से और दो ने चाकू से वार किए। आरोपियों ने अजय के शरीर पर 12 बार चाकू से वार किया। किसी तरह अजय वहां से भागा और मदद के लिए चिल्लाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले अजय को निजी अस्पताल ले गए, फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह घायल के चाचा ने तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *