शादी में मारपीट और हंगामा:जातिगत टिप्पणी करने वालों ने युवकों को लाठियों से पीटा, 3 जने घायल हो गए

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देसूलाखोर में मंगलवार शाम एक शादी समारोह के दौरान जाति सूचक शब्दों को लेकर दो गुट भिड़ गए। जातिगत टिप्पणी करने वालों ने लाठियां चला दी। जिसमें तीन जने घायल हो गए। देसूलाखोर निवासी शिवा जाटव और मोहित जाटव पड़ौस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जातिगत टिप्पणी की गई, जिसको लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। झगड़े में शिवा जाटव और मोहित जाटव घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष से आमीन नामक युवक भी चोटिल हुआ है। घायल मोहित जाटव का आरोप है कि गांव के आमीन, जुबेर, इमरान, रिहान सहित तीन-चार अन्य लोगों ने पहले जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।मामले का पता चलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *