कवर्धा| लालपुर रोड पर संचालित मैरिज हॉल के बाहर शादी और बारात के दौरान सड़कों पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। समारोह खत्म होने के बाद पटाखों के अवशेष, कागज और प्लास्टिक का कचरा सड़क किनारे फैला रह जाता है। इससे इलाके में गंदगी का माहौल बन रहा है। सड़क पर बिखरा कचरा न केवल बदसूरती बढ़ाता है। नगर पालिका सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है।


