शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने लगाई फांसी:बलरामपुर में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुसाइड नोट व मोबाइल चैट से खुला मामला

बलरामपुर जिले में युवती द्वारा फांसी लगा सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए शादी से मुकर गया था। युवती के मोबाइल चैट एवं सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को 18 वर्षीय युवती मुनेश्वरी टेकाम ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा था कि वह जय प्रकाश के कारण मर रही है। उसी के तरफ से गर्भवती हूं। पुलिस ने घटनास्थल से युवती का मोबाइल भी जब्त किया था। युवती का पोस्टमॉर्टम किए जाने पर वह प्रेग्नेंट पाई गई थी। अपना बच्चा मानने से प्रेमी ने किया था इनकार
पुलिस जांच में पता चला कि ग्राम पतरापारा निवासी जयप्रकाश कौशिक (19) और मृतका मुनेश्वरी टेकाम (19) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनें तो युवती गर्भवती हो गई। बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए जयप्रकाश ने शादी से मुकर गया। युवक द्वारा शादी नहीं करने को लेकर मुनेश्वरी टेकाम मानसिक तनाव में थी और उसने फांसी लगा ली। युवती के मोबाइल फोन में जयप्रकाश कौशिक के साथ वॉट्सऐप चैट भी मिले। वॉट्सऐप चैट में जयप्रकाश कौशिक द्वारा किसी दूसरी लड़की से बातचीत करने को लेकर भी परेशान होने की जानकारी मिली। पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी जयप्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *