जालंधर| 3 साल और 9 महीने बाद जालंधर-2 को शायरी मल्होत्रा के रूप में नया एसडीएम मिला। उन्होंने शुक्रवार को जॉइन किया। दो दिन पहले पीसीएस अधिकारियों की बदलियां की गई थीं, जिसमें जालंधर को कई नए अधिकारी मिले। शुक्रवार को बलबीर राज सिंह ने आरटीए का पदभार ग्रहण किया और एसडीएम-2 के पदभार से रिलीव हुए। वहीं दूसरी तरफ आरटीओ अमनपाल सिंह ने जॉइन किया। बलबीर राज सिंह जालंधर में एसडीएम-2 के पद पर रहने वाले अधिकारी हैं। पंजाब सरकार ने बुधवार को 1 आईएएस और 55 पीसीएस अधिकारियों की बदलियां और नई नियुक्त दी गईं। पिछले लंबे समय से आरटीओ का पदभार बलबीर राज सिंह के पास अतिरिक्त था लेकिन अब इस पर अमनपाल सिंह को पक्की नियुक्त दी गई है। इन्होंने किया ज्वाइन : बलबीर राज सिंह ने सेक्रेटरी रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी जालंधर, शायरी मल्होत्रा ने एसडीएम जालंधर-2, अमनपाल सिंह ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर जालंधर, नवदीप सिंह ने मुख्यमंत्री फील्ड अफसर जालंधर जॉइन किया है। शायरी मल्होत्रा