राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 27 फरवरी को शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे 3 यात्रियों को शक के आधार पर रोका गया। डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की रीजनल यूनिट के अधिकारियों ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तीनों यात्रियों के सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान उनके बैग से कुल 45 आईफोन (आई-17 प्रो मैक्स, 512 जीबी) और प्रतिबंधित नकली सिगरेट बरामद हुईं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 89.33 लाख रुपए आंकी गई है। अधिकारियों ने बरामद सभी सामान को कस्टम्स एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है।


