शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए जलकर राख:घर में होने वाली थी शादी, बैंक लिया था लोन, सोना भी जला

भिलाई के न्यू कृष्णानगर में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर में रखा करीब पांच लाख रुपए कैश, सोने के जेवर जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस घर में आग लगी है वो हीरावन साव का है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक घऱ शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी वहां केवल उनकी पत्नी और बेटी ही थे। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते आगे ने बड़ा रूप ले लिया। महिला और बच्ची के चिल्लाने पर मोहल्ले के वहां पहुंचे। सभी लोगों ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया। कई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझते ही हिरावन की पत्नी वो पेटी लेने के लिए दौड़ी, जिसके अंदर 5 लाख रुपए कैश और सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे। उसने देखा कि पेटी के अंदर रखे 500-500 रुपए के नोटों के बंडल जल गए थे। अंदर सोने के जेवर भी पिघल गए ते। इसके बाद हिरावन ने सुपेला थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही सुपेला थाने से पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। बैंक से लोन लेकर रखा था कैश हिरावन ने बताया कि वो सब्जी व्यापारी है। दो महीने बाद वो अपने दो बेटों की शादी करने वाला है। उसकी तैयारी में वो लगा हुआ है। उसने दोनों बहुओं के लिए जेवर बनवाया था। साथ ही शादी में खर्च के लिए उसने बंधन बैंक से 1 लाख 30 रुपए लोन लिया था। उसने और भी लोगों से कर्ज लिया और सब्जी बेचकर लगभग 5 लाख रुपए जमाकर रखा था। वो सब जलकर राख हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *