भास्कर न्यूज | धमतरी लोहरसी के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजार पारा में 20 फरवरी को माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर शाला एल्बम विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर थीं। अध्यक्षता सरपंच माहेश्वरी गजेंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता योगेश बाबर, उपसरपंच चंद्रहास साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष मुकेश नेताम, उपाध्यक्ष सांवली राम साहू थे। अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान देव तुल्य है। आज पाश्चात्य संस्कृति के कारण हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, इसलिए आने वाली पीढ़ी को इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करना जरूरी है। स्कूली बच्चों द्वारा नशामुक्ति नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में कमल नारायण सिन्हा, ज्योतिष विश्वास, बलराम साहू, टीकमचंद साहू, हेमुराम गंगबेर, लक्ष्मण सिंह साहू, सरिता नेताम, भाऊलाल गंगबेर, राधिका साहू, सरजू राम गंगबेर, हिरमोतिन साहू, राजाराम साहू, फुलेश साहू, रघुराम सिन्हा, नंदनी निर्मलकर, सरिता साहू, ज्योति साहू, ओंकार सोनवानी, दीपक सोनकर, भीषम सोनकर,दूजराम साहू आदि उपस्थित रहे।


