शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण
अनूपपुर।
मध्य प्रदेश शासन आदिवासी विकास विभाग का ग्राम बम्हनी स्थित नवीन विद्यालय भवन जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा किया गया है। 7 जनवरी को लोकार्पण किया। इस अवसर पर अनूपपुर के विधायक व सभापति अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण समिति, रामलाल रौतेल अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण, रामदास पुरी जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर, प्रीति रमेश सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, पार्वती राठौर उपाध्यक्ष जिला पंचायत, धनमती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत, दुर्गा पटेल सदस्य जनपद पंचायत, किरण चौधरी सदस्य जिला पंचायत, तेजभान सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, दीपक कोल सरपंच बम्हनी, एडिटर इन चीफ द्वय अनुपम सिंह एवं अजीत मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। नन्हें मुन्हें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। लोकनिर्माण अभियंता कार्यपालन यंत्री एवं अन्य कर्मचारियों ने अतिथियों को भवन का निरीक्षण करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *