शासकीय तुलसी महाविद्यालय मे व्याख्यान का हुआ आयोजन

शासकीय तुलसी महाविद्यालय मे व्याख्यान का हुआ आयोजन
अनूपपुर।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में सोमवार को रसायन शास्त्र विभाग द्वारा सोयम एनपीटीईएल विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ दुर्गेश द्विवेदी, डॉ स्वेता श्रीवास्तव, डॉ नंदलाल गुप्ता, सीनियर प्रो. जे के संत, प्रो. ऋषिकेश चंद्रवंशी, प्रो. लाल सिंह बंजारा, प्रो. मनीष पांडे, प्रो. भजनलाल सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को प्रो. ऋषिकेश चंद्रवंशी द्वारा सोयम पोर्टल मे एनपीटीईएल कोर्सेस तथा प्रो. लाल सिंह बंजारा द्वारा लैब उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम मे सीनियर प्रो. जे के संत द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में सोशल मीडिया का उपयोग कर लाभान्वित होने के बारे में बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *