शास्त्रीय नृत्य कला से परिचय कराना कार्यशाला का मकसद : मोनिका डे

रांची | कथक को लोकप्रिय बनाने के लिए मेकॉन इस्पात क्लब में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन नृत्यशाला के तत्वावधान में किया गया। संदीप मलिक ने लोगों को कथक की बारीकियों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मकसद ही है, कथक को लोकप्रिय बनाना। उन्होंने कथक के मूल तत्वों-नृत्य मुद्राएं, ताल और भाव-भंगिमाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया। नृत्यशाला की संचालिका मोनिका डे ने बताया कि कार्यशाला का मकसद बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराइयों से परिचित कराना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *