शाहजहांपुर के विकास सिंह चौहान बने सीए:कहा– कड़ी मेहनत और लक्ष्य तय करके मिल सकती है सफलता

बहरोड़ के नजदीक शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव बेलनी के निवासी किसान विक्रम सिंह चौहान के बेटे विकास सिंह चौहान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में फाइनल के दोनों ग्रुप पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 23 वर्षीय विकास की इस सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता विक्रम सिंह चौहान दिव्यांग हैं और मां गृहणी हैं। अपनी सफलता के बाद विकास ने कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विकास तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बहरोड़ के राजीव कॉलोनी में अपने बड़े पापा, भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार बाबूसिंह चौहान के घर रहकर पूरी की। विकास अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा और बड़ी मम्मी को देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *