शाहजहांपुर में जीजा ने साली की हत्या की:झगड़े के बाद घर के अंदर रेता गला, आरोपी फरार; एसपी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाला तेली बजरिया निवासी 20 साल की निकिता सक्सेना की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर में घुसा उसके बाद युवती के साथ हाथापाई और फिर कमरे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसपी राजेश एस, एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक निकिता की मां सब्जी लेने गई हुई थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोमल घर में अकेली थी। इसी बीच बहनोई अंशुल शर्मा घर में आया और कोमल के गले पर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। आरोपी निकिता से अपने भाई की शादी कराना चाहता था, लेकिन निकिता विरोध कर रही थी। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। मौके से बरामद हुआ चाकू
मौके पर पहुंचे एसपी राजेश एस. ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की हत्या हुई है। युवती की सगी बहन के पति ने वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही दो टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी बोला- आज तेरा काम तमाम
मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके मुताबिक आरोपी अंशुल घर आया और निकिता से बोला तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज तेरा काम तमाम कर देता हूं। उसने चाकू से बेटी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। चीख-पुकार सुनकर वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी उनपर भी हमलावर हो गया। वह उससे बचकर भागी और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच आरोपी भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *