शाहजहांपुर में संजय निषाद का विपक्षियों पर हमला:दर्शन करने पहुंचे थे मिनिस्टर, बोले- धमकी वाली तारीखों में खुद जाएंगे कुंभ

शाहजहांपुर में देर रात पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर संजय निषाद का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े में पहलवान पैदा करते थे, लेकिन इस समय भाड़े के पहलवान लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जिन तारीखों में खालिस्तानी आतंकी ने धमाकों की धमकी दी है। उन तारीखों में वह खुद कुंभ मेले में जाएंगे। कैबिनेट मिनिस्टर डाक्टर संजय निषाद गुरूवार को देर रात शाहजहांपुर पहुंचे थे। उसके बाद कच्चा कटरा स्थित एक मंदिर में उन्होंने दर्शन किए। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि अपराधियों और आतंकियों को जिस जगह जाना था, योगी ने उनको वहां पर पहुंचा दिया है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकियों से अब कोई डरने वाला नही है। कुंभ मेले में तीन स्तरीय सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन कुंभ मेले में धमाकों की धमकी दी गई है। उन तारीखों वह खुद कुंभ मेले में मौजूद रहेंगे। जिससे लोगों को सुरक्षा की भावना भी पैदा होगी। उन्होंने कहा कि योगी राज में अपराधियों की असली जगह जहां पर थी वो वहां पहुंच चुके हैं। संभल सांसद के सवाल पर कहा कि उनका हाल उनकी सरकार ने किया है। ये लोकतंत्र है, गलती नही करते, गैर कानूनी काम नही करते गैर संवैधानिक काम नही करते। देश संविधान से चलता है बेईमानी से नही चलता। बेईमान लोगों ने ही आज आजम खां की दुर्दशा की है। क्यों गलत कदम चलाया क्यों गैर संवैधानिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी में आजम खां की जगह कोई यादव होता तो क्या वो इसी तरह से जेल में सड़ते। आजम खां ने तो उनकी सरकार बनवाई थी 19 पर्सेंट वोट देकर। उन्होंने कहा कि सम्भल वालों को भी सोचना पड़ेगा कि संभल जाएं। उनका हाल भी आजम खां जैसा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *