शाहपुर में दो महीने से लापता युवक का शव मिला:घर की बाड़ी से बदबू आने पर खुलासा, शेयर ट्रेडिंग करता था

बैतूल के शाहपुर में दो महीने से लापता युवक का शव बुधवार को घर के पीछे बाड़ी में मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरविंद प्रजापति के रूप में हुई। पतव्वापुरा का रहने वाला अरविंद पेशे से शेयर ट्रेडर था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि अरविंद 5 दिसंबर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। वो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पिता के निधन के बाद से घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। लापाता होने के लगभग दो महीने बाद जब घर के पीछे से सड़न की तेज बदबू आने लगी तो खोजने पर परिवार को बाड़ी में शव दिखाई दिया। परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रारंभिक अनुमान है कि मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी। मामले की जांच के लिए बैतूल से फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम बुलाई गई है। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *