शाह के दौरे से पहले 7 नक्सली ढेर:1 हजार से ज्यादा जवानों ने घेरा; एक साल में बस्तर में 217 नक्सली मारे गए

बस्तर में अमित शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। मारे गए 7 नक्सलियों में 2 महिला और 5 पुरुष हैं। 4 जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा था। इनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम शामिल है। बता दें कि, 13 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2024 तक बस्तर में कुल 217 नक्सली मारे गए हैं। एक साल में 220 नक्सली मारे- गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस-नक्सली मुठभेड़ पर बयान दिया कि, कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पिछले 5 सालों में जितने नक्सली मारे गए थे, उससे ज्यादा केवल साल भर में 220 नक्सली भाजपा की सरकार के दौरान मार गिराया गया है। 15 दिसंबर को शाह बस्तर दौरे पर 15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर रहेंगे। शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। इसी बीच, गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, जवानों से संपर्क कर रहे हैं जो भी जानकारी मिलेगी दी जाएगी। एक नक्सली ढेर, 2 जवान घायल इससे पहले बीजापुर में बुधवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। वहीं, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, दोनों की स्थिति ठीक है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… नक्सलियों ने बीजेपी नेता समेत 5 लोगों को मारा दो दिन पहले बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी थी। मांडो राम कुड़ियाम को घर से उठाकर जंगल ले गए और गला घोंट कर मार डाला। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। सप्ताहभर के अंदर 3 भाजपा नेता, आंगनबाड़ी सहायिका और ग्रामीण महिला समेत 5 लोगों को नक्सलियों ने हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर ………………………. छत्तीसगढ़ में नक्सल वारदातों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 1. अमित शाह के दौरे से पहले 7 नक्सली ढेर:छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर TSCM, DVCM और ACM मेंबर मारे गए, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर 2. CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़…5 नक्सली ढेर:एक जवान की जांघ से आर-पार हुई गोली, एक के सिर पर लगी चोट; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 महिला और 3 पुरूष हैं। सभी के शव और ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। पढ़ें पूरी खबर 3. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल-ऑपरेशन…2 घंटे में 31 नक्सली ढेर:16 की पहचान, 1.30 करोड़ के इनामी; जवानों ने रोटी-मैगी खाकर सफर पूरा किया ये वो दिन और तारीख है जब दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया। करीब 1000 जवानों ने महज 2 घंटे की मुठभेड़ में ही 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के जवान 3-4 पहाड़ और नदी-नाले पार कर नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर 4. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल-ऑपरेशन…2 घंटे में 31 नक्सली ढेर:16 की पहचान, 1.30 करोड़ के इनामी; जवानों ने रोटी-मैगी खाकर सफर पूरा किया छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर शुक्रवार सुबह तेलंगाना ग्रेहाउंड फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के इल्मीडी के जंगल में घुसी ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को घेर रखा है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *