केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वह रायपुर में दाेपहर 3 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनादेश परब नाम के सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता CM विष्णु देव साय करेंगे। नड्डा कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे। बीती रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सरकार में मंत्री केदार कश्यप भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने साइंस कॉलेज ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल में प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी। कार्यक्रम में ये मेहमान रहेंगे मौजूद जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम,दयाल दास बघेल, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे। साथ ही टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। फिर आ रहे अमित शाह इसके बाद 14 दिसंबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। वो बस्तर में हो रहे बस्तर ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता के समापन में शामिल होंगे। CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों के साथ नक्सल ऑपरेशन को लेकर एक मीटिंग करेंगे। रायपुर में पुलिस को मिले प्रेसीडेंट पुलिस कलर्स देंगे। यहां नक्सल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रदेश सरकार नक्सल ऑपरेशन को लेकर अमित शाह को रिपोर्ट देगी। 14 की रात अमित शाह बस्तर में ही रुकेंगे। वो नक्सल इलाके में फोर्स के कैम्प का विजिट भी करेंगे। 15 को भी दिनभर उनके कार्यक्रम तय हैं। फिर शाम होते-होते वो वापस लौटेंगे। ये खबर भी पढ़ें
CM साय बोले- मार्च 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म:सरकार के 1 साल पूरे होने पर 10 मंत्रियों के साथ पेश किया लेखा-जोखा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने 10 मंत्रियों के साथ रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एक साल के काम काज का लेखा जोखा पेश किया। प्रधानमंत्री आवास, योजना महतारी वंदन से जुड़ी किताबें और कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।पढ़ें पूरी खबर