बरनाला| शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने संगठन विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में कुल 216 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसमें दो सरपरस्त, 21 महासचिव, एक खजांची, 21 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच सलाहकार, 40 उपाध्यक्ष, 20 सचिव, दो प्रेस सचिव, 15 प्रचार सचिव, तीन संयुक्त सचिव, 46 कार्यकारिणी सदस्य और 40 मुख्य सचिव शामिल किए गए हैं। जानकारी देते यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने बताया कि रुपिंदर सिंह संधू और गुरशरणजीत सिंह को संरक्षक नियुक्त किया गया है जबकि धर्मेंद्र सिंह और गुरशरण सिंह सहित 21 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सरबजीत सिंह को खजांची और सुरजीत सिंह ठीकरी वाला, जसप्रीत सिंह सिद्धू व कुलवंत राय गोयल सहित 21 लोगों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। शहरी प्रधान ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में एकजुट होकर काम करेंगे और अकाली दल की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में शहर के भीतर बड़े स्तर पर पार्टी गतिविधियों को गति दी जाएगी ताकि कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा जा सके।


