शिअद कोर कमेटी में जोशी का नामनहीं, विश्वसनीयता कम होना कारण

शिअद प्रधान सुखबीर ​सिंह की ओर से शुक्रवार को घोषित कोरकमेटी में अनिल जोशी का नाम शामिल नहीं है।इससे पहले 5अगस्त 2024को घोषित कोर कमेटी में जोशी शामिल थे।9 जून 2025 को फिर से शिअद में शामिल हुए अनिल जोशी को संभवत: विश्वसनीयता घटने के कारण कोर कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि अनिल जोशी ने 24 नवंबर 2024को शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देदिया था। इस्तीफे के दौरान उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करके आरोप लगाते हुए कहा थाकि पार्टी में जो असली मुद्दे हैंउनकी बात नहीं हो रही बल्कि धर्मऔर पंथक एजेंडा में पार्टी उलझकर रह गई है। बता दें कि जोशी को किसानीमुद्दे उठाने पर भाजपा ने 10 जुलाई2021 को पार्टी से 6 साल केलिए निष्कासित कर दिया था।इसके बाद 20 अगस्त 2021 कोजोशी ने शिरोमणि अकाली दलज्वाइन कर ली थी। इसके बाद2022 में विधानसभा चुनाव मेंजोशी अकाली दल की टिकट परचुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। इसके बाद 2024 में लोकसभाचुनाव में भी शिरोमणि अकालीदल ने अनिल जोशी को अपनाउम्मीदवार बनाया था लेकिन तबभी जोशी चौतरफा मुकाबले मेंचौथे नंबर पर रहे थे। यकीननअनिल जोशी की विश्वसनीयतातथा परफॉर्मेंस को देखते हुए हीउन्हें इस बार कमेटी में जगह नहींदी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *