शिकायतों के बाद लाखेरी अस्पताल पहुंचे एसडीएम:व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लापरवाही कर्मचारी पर कार्रवाई की चेतावनी

बूंदी जिले के लाखेरी स्थित राजकीय अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम और दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चिकित्सा प्रभारी और मौजूद डॉक्टरों को मरीजों को समय पर उपचार देने, अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने और लेबर रूम व अन्य कक्षों की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने जोर दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरकार की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता होनी चाहिए। चौधरी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने और आपातकालीन सेवाओं को हर समय सक्रिय रखने के लिए निर्देशित किया।
एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *