रांची | नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तंज किया है कि एसीबी में छह शिकायतों के बावजूद राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी के. श्रीनिवासन को ऊर्जा सचिव बना दिया है। मरांडी ने आरोप लगाया कि उनके प्रति विशेष लगाव रखने के कारण मुख्यमंत्री ने ऐसा किया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने इस अधिकारी के सीआर में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज की थी। बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव, सीएमडी तथा जेबीवीएनएल के एमडी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंप दी। आरोपी अधिकारियों के प्रति विशेष लगाव के कारण ही सीएम ने अनुराग गुप्ता, विनय चौबे, पूजा सिंघल, छवि रंजन सहित कुछ अन्य आरोपी अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली पदों पर नियुक्त किया गया। मरांडी ने सवाल उठाया है कि आखिर किस डील के तहत मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी ताकत दी है।


