शिकायत के बाद 240 किलो घी सीज:सरस घी के 16 टीन घी को माना लो क्वालिटी,फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई

फूड सेफ्टी एक्ट के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की टीम ने शहर की कृषि मंडी में जय भोलेनाथ शुगर ट्रेडिंग कंपनी पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 240 किलो घी सीज किया।टीम को लगातार घी की क्वालिटी खराब होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने अचानक कंपनी पर छापा मारा।जांच के दौरान सरस घी के सैंपल लिए गए, जो की अलग-अलग बैच के थे,इनकी गुणवत्ता खाद्य सुरक्षा अधिनियम के निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी।इसके चलते सरस घी के 16 टीन सीज किए गए।इस दौरान कंपनी से घी,रिफाइंड तेल और चाय के सैंपल भी लिए। सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कंपनी के अन्य खाद्य पदार्थो की जांच-पड़ताल की।उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी खाद्य सामग्री उत्पादकों को चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।विभाग ने सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, सहायक कर्मचारी गोपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *