शिकायत पर भड़के आरोपी ने महिला से की मारपीट

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना कूमकलां इलाके में बेटी को परेशान करने वाले युवक की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत के बाद युवक के परिजनों ने रंजिश रखते हुए महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को इलाके का ही एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा था। बेटी के बताने पर वह खुद युवक के घर गई और उसके माता-पिता को इस बारे में शिकायत दी। उस दौरान आरोपी पक्ष ने महिला को ही झूठा बताते हुए बहस शुरू कर दी थी। मौके पर मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपी मन में रंजिश रख बैठे। महिला के मुताबिक 15 फरवरी को जब वह घर का कूड़ा फेंकने बाहर गई तो आरोपियों ने पीछे से आकर उससे झगड़ा किया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिनकी मदद से पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया। थाना कूमकलां पुलिस ने इस मामले में जसवीर कौर, मनप्रीत कौर, जगतार सिंह, अमनदीप कौर, लवदीप सिंह और सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *