भास्कर न्यूज| दुमका दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना के सालभादरा पेट्रोल पंप के समीप हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की दोपहर पत्थर कारोबारी 28 साल के सुदीप बास्की की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्थर व्यवसायी सुदीप एक दुकान में बैठे थे, तभी पांच बाइक में दस नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना से चारों ओर सनसनी फैल गई । शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा को जब सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे । मामला पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना क्षेत्र होने के बाद भी उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छानबीन की। देर शाम तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी ।


