बालोद | दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षकों की शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए बालोद ब्लॉक के शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग को ज्ञापन सौंपा। नवीन शिक्षक संघ बालोद ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश कुमार साहू ने बताया कि सहायक शिक्षकों की स्नातक विषयों के अंतर्गत पदोन्नति होना है। इसी से सबंधित मांग किए हैं।


