शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी करवाई गई

भास्कर न्यूज|फाजिल्का आत्म वल्लभ स्कूल में चल रही दस दिवसीय शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी के तहत आज छठी से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों की बैठक हुई। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है। इसी कड़ी में आयोजित इस बैठक में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, वार्षिक परीक्षा की तैयारी, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई की स्थिति की जानकारी दी और घर पर नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक वातावरण देने की बात कही। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *