शिक्षक को दो युवकों ने चाकू लहराकर धमकाया

बालोद| बालोद-डौंडीलोहारा मार्ग में कार नहीं रोकने पर शिक्षक व उनकी पत्नी को स्कूटी सवार दो युवकों ने चाकू लहराकर धमकाया। गुरूर निवासी शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को कार से पत्नी के साथ राजनांदगांव से आ रहा था। इस दौरान डौंडीलोहारा से 2 युवा स्कूटी में मेरी कार के सामने स्टंट कर रहे थे। लगभग 5 किमी तक ऐसा किया। कार के सामने चलकर आगे जाने नही दे रहे थे और रुकने का इशारा कर रहे थे। उनकी नियत मारपीट की लग रही थी। जब नही रुका तो चाकू लहरा रहे थे। लगभग 10 किमी तक कार का पीछा किया। अगर दोनों के उकसावे में आता तो जरूर अनहोनी घटना हो सकती थी। कार चला रहा था। वीडियो नहीं बना पाया। उलझने की कोशिश कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *