भास्कर न्यूज | कोंडागांव जिले के संकुल बाखरा के उच्च प्राथमिक शाला कुकाड़गारकापाल में पदस्थ शिक्षक व संकुल समन्वयक राजू राम दीवान ने बसंत पंचमी और अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योता भोज कराया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने शिक्षक के जन्मदिन की तैयारियां की थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें शिक्षक व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद शिक्षक राजू राम दीवान ने केक काटकर बच्चों व शिक्षकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। न्योता भोज के रूप में खीर-पूड़ी का वितरण किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर विद्यालय में पदस्थ प्रधान अध्यापक शंकर लाल बोध, रायसिंह ठाकुर, गेंद लाल पोयाम, शैलेंद्र ठाकुर, प्रधान अध्यापक हेमलता ठाकुर, प्रधान अध्यापक वेद प्रकाश ठाकुर, चूमेन ध्रुव, अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, विद्यालय की रसोईया व स्वीपर मौजूद रहे।


