शिक्षा: एग्रीकल्चर और हार्टीकल्चर में प्रवेश के लिए पीएटी मई में, आवेदन शुरू

जांजगीर | बीएससी एग्रीकल्चर और बीएससी हार्टीकल्चर में एडमिशन के लिए प्री एग्रीकल्चर टेस्ट यानी पीएटी आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रवेश परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। इसी तरह प्री वेटनरी पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीवीपीटी) के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। इंदिरा गांधी कृषि विवि से संबद्ध करीब 30 एग्रीकल्चर कॉलेज हैं। इनमें बीएससी की ढ़ाई हजार सीटें हैं। इसी तरह हार्टीकल्चर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 20 कॉलेज हैं। इनमें बीएससी की दो हजार सीटें हैं। इन कोर्स में एडमिशन के लिए यह प्रवेश परीक्षा जरूरी है। पीएटी और पीवीपीटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। इसे लेकर व्यापमं से सूचना जारी की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 22 से 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *