भास्कर न्यूज | बेमेतरा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाओं के लिए रजक दंपत्ति प्रधान पाठक धनेश रजक एवं शिक्षिका लेखा रजक को प्रदेश स्तरीय‘रजक गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रसंत गाडगे बाबा जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु देव साय, अध्यक्षता पद्मश्री से सम्मानित रामलाल बरेठ, विशिष्ट अतिथियों में मोतीलाल साहू, सुनील सोनी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो तुलसी कौशिक ने प्रदान किया। लोकगायिका रजनी रजक ने कहा कि धनेश एवं लेखा रजक ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक सम्मान अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने रजक दंपत्ति को धोबी समाज का प्रेरणास्रोत एवं गौरव बताया। समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे धोबी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।


