“शिक्षा भविष्य की नींव, यह चरित्र निर्माण, आत्म निर्माण सिखाती है’

अमृतसर | सरकारी मिडिल स्कूल के स्टूडेंट्स को स्टेशनरी का सामान वितरण किया। यह सामान रोटरी क्लब ईको के प्रधान हरबीर सिंह की अध्यक्षता बांटा गया। रोटरी इंटरनेशनल के साक्षरता मिशन के तहत क्लब की ओर से अजनाला के भोईवाल सरकारी स्कूल में सभी स्टूडेंट्स को पढ़ाई का सामान समेत अन्य सामान भी उपलब्ध करवाया गया। प्रधान हरबीर ने कहा कि शिक्षा भविष्य की नींव है, यह चरित्र निर्माण तथा आत्म निर्माण सिखाती है। शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है जो ज्ञान और कौशल की जानकारी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को कोई छीन नहीं सकता और न कोई चोरी कर सकता है। इसलिए शिक्षा को जितना अपने दिमाग में भरोगे उतना ही ज्ञान वर्धक बनोंगे। इस मौके पर क्लब सचिव पुनीत नागपाल ने स्टूडेंट्स को प्रेरित करते कहा कि शिक्षक बनोगे तो तुम दुनिया बदल सकोंगे। एक शिक्षित व्यक्ति कई लोगों को सिखा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *