कोटा में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। अब जिले में 14 लाख 6 हजार 672 वोटर है। इनमें पुरुष मतदाता 7 लाख 26 हजार 54 और महिला मतदाता 6 लाख 80 हजार 580 है। वहीं 38 थर्ड जेंडर वोटर है। वोटर्स की संख्या के हिसाब से लाडपुरा जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है। यहां 275,678 मतदाता है। जबकि सांगोद सबसे छोटी विधानसभा है। यहां 2,00388 वोटर है। 2,49,097 वोटर के हिसाब से कोटा दक्षिण दूसरी, 2,45,177 वोटर के हिसाब से रामगंजमंडी तीसरी, 2,30,387 वोटर के हिसाब कोटा उत्तर चौथी, 2,05,945 वोटर के हिसाब से पीपल्दा जिले की पांचवी बड़ी विधानसभा है। 52,537 दावे आपत्ति दर्ज, 3242 रिजेक्ट हुई 16 दिसंबर से 20 जनवरी में कुल 52,537 दावे आपत्ति दर्ज हुई। जिनमें से 3242 रिजेक्ट हुई। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म न. 6 के कुल 33,180 आवेदन आए। जबकि नाम हटवाने के लिए फॉर्म न. 7 के कुल 5967 आवेदन आए। शिफ्टिंग व संशोधन के लिए फॉर्म न. 8 के कुल 13,387 आवेदन आए। ओवरसीज वाटर (बाहर के एनआरआई) के लिए फॉर्म न. 6A के 3 आवेदन आए। एप्लीकेशन खारिज हुई शिक्षा मंत्री के क्षेत्र से सबसे कम दावे आपत्ति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी से सबसे कम 5325 दावे आपत्ति आए। जबकि कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल व भाजपा विधायक कल्पना देवी के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से 12-12 हजार से ज्यादा आवेदन आए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद से सबसे ज्यादा 819 एप्लीकेशन खारिज हुई। पीपल्दा विधानसभा सांगोद विधानसभा कोटा उत्तर विधानसभा कोटा दक्षिण विधानसभा लाडपुरा विधानसभा रामगंजमंडी विधानसभा कटने वाले नाम और जीत का अंतर……… ———- ये खबर पढ़े-कोटा में SIR की फाइनल लिस्ट, 33,910 नाम बढ़े:शांति धारीवाल और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र में बढ़े मतदाता ; जिले में अब कुल 14,06,672 वोटर कोटा में निर्वाचन विभाग ने जिले की सभी 6 सीटों की एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। SIR के फाइनल लिस्ट के अनुसार जिले में 1,25, 878 के करीब वोटर कट गए है। 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद जिले में 33,910 नाम जुड़े हैं। खबर पढ़े


