शिक्षा समागम में शामिल हुए शिक्षक ईश्वरी सिन्हा

बालोद| राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त और नेशनल मेंटरशिप मिशन में चयनित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। छत्तीसगढ़ से नरेंद्र कुमार तिवारी, ईश्वरी कुमार सिन्हा बालोद, सपना सोनी, के. शारदा दुर्ग आदि ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनईपी 2020 भारतीयता पर आधारित एक राष्ट्रीय मिशन है। इसका उद्देश्य शिक्षा को वैज्ञानिक सोच, नवाचार, अनुसंधान और भारतीय भाषाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह नीति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *