शिखर धवन और सोफी शाइन ने शादी की:चहल ने डांस का वीडियो शेयर किया, लिखा- मेरे यार की शादी है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें से मौजा ही मौजा गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। चहल ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए। इनमें धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन नजर आ रही हैं। 40 साल के पूर्व भारतीय ओपनर ने एक महीने पहले 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे और मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *