शिमला पुलिस ने 3 चोरों को किया गिरफ्तार:कॉपर का तार बरामद, चुराकर लाए थे, दो महिलाएं शामिल, बिहार के दरभंगा की रहने वाली

शिमला जिले के बालूगंज क्षेत्र में पुलिस ने कॉपर तार चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार नेरी निवासी परेश शर्मा ने गांव मानला में एक संदिग्ध वाहन देखा, जिसमें दो महिलाएं बैठी थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक सफेद बोरी में कॉपर केबल तार बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो महिलाएं शामिल पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीषा (28), संगीता (20) दोनों निवासी अराटुरूवारा, सिमरी, दरभंगा (बिहार) और मनोज कुमार (21) निवासी अर्यो, लोअर फागली, शिमला के रूप में हुई है। मनीषा और संगीता अस्थायी रूप से फागली की झुग्गी-झोंपड़ियों में रह रही थीं। मामले की जांच में जुटी पुलिस बालूगंज थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इन आरोपियों की संलिप्तता इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी है। जिला पुलिस शिमला ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *