शिमला में अटल हॉस्पिटल पहुंचे HC के जज:सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, OPD सेवाओं पर लगी थी रोक

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश त्रिलोक चौहान ने शुक्रवार को शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं व हॉस्पिटल जाने वाली सड़क का जायजा लिया है। दरअसल प्रदेश सरकार ने बीते अगस्त माह में 8 विभागों की ओपीडी सेवाओं को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने हॉस्पिटल के लिए सड़क की हालत खस्ता व अन्य सुविधाओं के आभाव के कारण वहां चल रही OPD सेवाओं पर रोक लगा दी थी और हॉस्पिटल में मरीजों के लिए उचित सड़क बनने, आवागमन के लिए उचित व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी करने के आदेश दिए थे। 7 दिन पहले हुआ था बस का सफल ट्रायल
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद हॉस्पिटल के लिए जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बीते करीब एक सप्ताह पहले वहां के लिए 30 सीटर HRTC बस का सफल ट्रायल हुआ था। जिसके बाद आज मुख्य न्यायधीश ने स्वयं हॉस्पिटल जाकर सुविधाओं का निरीक्षण किया है। चमियाना में चल रही थी 8 विभागों की ओपीडी
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चमियाना बीते 12 अगस्त से आठ विभागों जिसमें कार्डियोलॉजी, यूरोलोजी, गैस्ट्रोएनलॉजी, न्यूरोलोजी, नेफॉलोजी, प्लास्टिक सर्जरी व एंडोक्रिनोलोजी विभाग की ओपीडी शिफ्ट हो गयी थी। परंतु हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए ओपीडी सेवाओं को तुंरत बन्द करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं IGMC में ही चल रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *