शिमला में आज सतिंदर सरताज मचाएंगे धमाल:फिर शुरू हो रहा विंटर कार्निवल; ​वॉयस ऑफ शिमला, मिस और मिस्टर जूनियर भी चुने जाएंगे

हिमाचल की राजधानी शिमला के रिज पर विंटर कार्निवल आज से दोबारा शुरू हो रहा है। आज की स्टार नाइट में पंजाबी गायक सतिंदर सरताज रंग जमाएंगे। वह रात पौने आठ बजे मंच पर आएंगे और रात 9 बजे तक टूरिस्ट के साथ साथ लोकल लोगों का मनोरंजन करेंगे। सरताज से पहले लाफ्टर फेम राजीव मल्होत्रा लोगों को हंसाएंगे। दोपहर तीन बजे के बाद से रिज पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम होंगे। रिज व मॉल रोड पर लोग विभिन्न स्टॉल में पारंपरिक व्यजनों का भी आनंद ले सकेंगे। बता दें कि बीते सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद विंटर कार्निवल को 6 दिन के लिए स्थगित किया गया था। राज्य सरकार ने प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया था, जो कि बीते कल खत्म हो गया है। शिमला में चुनी जाएगी मिस विंटर कार्निवल लिहाजा अब आठ जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में मिस विंटर कार्निवल, ​वॉयस ऑफ शिमला, मिस और मिस्टर जूनियर, हिमाचल स्ट्रांगेस्ट मैन जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसका आयोजन कल से शुरू होगा। शिमला को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया शिमला का रिज जैसे क्रिसमस के लिए सजाया गया था, ठीक वैसे ही दोबारा रिज को सजाया जा चुका है। इससे शिमला आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का अगले छह दिन तक शिमला में खूब मनोरंजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *