शिमला में कपिल राजटा गिरोह का एक और सदस्य पकड़ा:पाक-बॉर्डर के नजदीक से दबोचा नशा तस्कर, अब तक 6 गिरफ्तार

शिमला की जुब्बल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी कपिल राजटा गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब के तरन तारन जिले के गांव सिंधवा से पकड़ा गया है। यह गांव भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के अनुसार जुब्बल थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में पता चला है कि आरोपी बूटा सिंह रोहड़ू के कपिल को बड़ी मात्रा में चिट्टे की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। गिरोह के कुल 6 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कपिल राजटा गिरोह के कुल 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई जुब्बल थाना प्रभारी की अगुआई में जारी है। पुलिस ने बीते माह इस मामले में सबसे पहले हाटकोटी-रोहरडू सड़क पर परहाट पुल के पास नाकेबंदी के दौरान एक होंडा क्रूज कार से 252 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में कपिल राजटा का नाम आया सामने
इस दौरान पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर जिले से तीन आरोपियों राज कुमार (38), जगदीश (32) और जतिंदर (32) को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में इन्होंने कपिल राजटा का नाम उगला था और बताया कि वह उससे सप्लाई लेकर जा रहे। कपिल राजटा के घर पर छापेमारी
जिसके बाद पुलिस ने जानकारी मिलते ही कपिल राजटा के घर पर छापेमारी की और तलाशी से 4.5 लाख रुपए, इलेक्ट्रॉनिक मापतोल की मशीन और फॉइल पेपर सहित नशे से जुड़ा संदिग्ध समान बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *