शिमला में कांग्रेस के कैंडल मार्च में विवाद:कार्यकर्ताओं ने पकड़ा उल्टा तिरंगा, वीडियो वायरल, सीएम सुक्खू रहे शामिल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च विवादों में घिर गया है। कांग्रेस के कैंडल मार्च कार्यकर्ताओं द्वारा देश के राष्ट्रीय ध्वज को उल्टे पकड़ने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। दरअसल कांग्रेस ने बीते 25 मार्च को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला था। 25 अप्रैल को कांग्रेस ने शिमला में शेर ए पंजाब से शिमला के माल रोड़ होते हुए ऐतिहासिक रीज पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक केंडल मार्च निकाला था। लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं कैंडल मार्च में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश सरकार के कई मंत्री व सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे, लेकिन कांग्रेस का यह कैलेंडर मार्च तीन दिनों बाद विवादों में आ गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक मामले में कोई सियासी बयानबाजी नहीं हुई है, लेकिन लोग प्रतिक्रिया दे रहें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *