शिमला में खाई में गिरी नगर निगम की गाड़ी:ड्राइवर की मौके पर मौत, सूर्य की रोशनी आंखों पर पड़ने से हुआ हादसा

शिमला में आज सुबह 7 बजे एक हादसा हो गया। तारादेवी-टुटू बाईपास पर नगर निगम का कूड़ा वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, वह कृष्णा नगर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। खोजबीन के दौरान वाहन से लगभग 150 मीटर नीचे चालक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। कूड़ा संयत्र की ओर जा रहा था वाहन जानकारी के अनुसार, वाहन रोजाना की तरह कूड़ा एकत्र करने के बाद कूड़ा संयंत्र की ओर जा रहा था। दुर्घटना में वाहन ने तीन चीड़ के पेड़ों को तोड़ते हुए मथौली की घासनी में गिर गया। वहीं नगर निगम के अन्य चालकों के अनुसार, मृतक चालक काफी अनुभवी था और दुर्घटना वाली जगह पर सड़क भी काफी चौड़ी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि सूर्य की तेज रोशनी चालक की आंखों में पड़ने से यह हादसा हुआ हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *