शिमला में दो कारों की टक्कर,VIDEO:दोनों आमने-सामने से आ रही थीं, तीखा मोड़ बना हादसे की वजह

शिमला जिले की रामपुर के खोपड़ी में NH-5 पर शाम करीब 4 बजे एक मारुती कार और मारुती आल्टो गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहन एक मोड़ पर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों की मदद की और स्थिति को सामान्य करने में सहयोग किया। तीखा मोड़ होने से हुआ हादसा स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क संकरी है और तीखा मोड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों वाहनों की तेज रफ्तार और मोड़ पर बरती गई असावधानी दुर्घटना का कारण बनी। पुलिस ने वाहन ड्राइवरों से पहाड़ी क्षेत्रों में गति नियंत्रित रखने, मोड़ों पर ओवरटेक न करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *